बच्चों की हरकत ने उड़ा दिये होश, शातिराना तरीके से चुराई बाइक
Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:09 AM
Noida News : नोएडा के सेक्टर 117 में कुछ ऐसा हुआ है जिसे देखकर आप के होश उड़ जाएंगे | दरहसल सेक्टर 117 में एक नाबालिग बच्चो के गिरोह ने सेक्टर में खड़ी मोटरसाइकिल बहुत ही शातिराना अंदाज़ में चोरी कर ली। 4 से 5 बच्चो ने मिलकर ट्रेनेड चोरों की तरह घटना को अंजाम दिया | चोरी की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गयी।
क्या है पूरा मामला
यह मामला नोएडा के थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सेक्टर 117 का है जहा प्लाट नो GT 56 में रहने वाले शोभित राठौर ने अपनी बाइक अपने घर के बहार खड़ी करके चले गए थे | आधे घंटे बाद जब शोभित आया तो देखा की उसकी बाइक जहा उसने खड़ी की थी अब वहा नहीं है | चारो तरफ ढूंढ़ने के बाद बाइक नहीं मिलने पर उसे चोरी का पता चला
CCTV में कैद हुई पूरी घटना
शोभित ने जब सेक्टर में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक कराई तो पता चला की कुछ नाबालिग बच्चो ने शातिर तरीके से उसकी बाइक चुरा ली है | CCTV कैमरे की रिकॉर्डिंग में साफ़ नज़र आ रहा है की 1 बच्चा अकेले ही बाइक को धक्का लगाकर सेक्टर के बहार लेके जा रहा है और उसके कुछ साथी उसका साथ दे रहे है |
[video width="848" height="478" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/07/VID-20240722-WA0050.mp4"][/video]
कुछ इस तरह करते है चोरी
CCTV कैमरे की रिकॉर्डिंग से पता चला की यह बच्चे पहले पूरे सेक्टर में रैकी करते है और जिन साइकिल और बाइक में लॉक न लगा हो उन्हें चोरी करने का प्लान बनाते है | यह बच्चे सेक्टर में पूरी तरह घुल जाते है | पार्क और जीम में खेलने का नाटक करते है और समय आने पर चोरी की वारदात को अंजाम देते है | सेक्टर 117 RWA के अध्यक्ष कोसिंदर यादव ने बताया कि इन बच्चो को देखकर कोई नहीं बता सकता की यह बच्चे इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते है | RWA के अध्यक्ष कोसिंदर यादव ने बताया कि इन बच्चो ने चोरी को बहुत ही ट्रेनड तरीके से अंजाम दिया | यह इन के बस की बात नहीं है इनके पीछे जरूर कोई और है जो इन्हे इस अँधेरी दुनिया में धकेल रहा है | श्री यादव ने बताया कि यह एक बहुत बड़ा नेटवर्क है इस पर जल्द कार्यवाही होनी चाइये। Noida News