
Noida News : कहते हैं अपराधी जब अपराध की दुनिया में उतरता है तो उसके कारनामों की कोई सीमा नहीं होती। ऐसी ही एक करतूत अपने साथी ट्रक ड्राइवर की हत्या करके फरार हुए एक हत्यारे की है। नोएडा पुलिस कमिश्नरी के क्षेत्र में स्थित रबूबपुरा थाने की पुलिस ने हत्यारे को पकड़ा तो उसने पुलिस पर ही गोली दाग दी।
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के रबूपुरा थाने की पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर हुए ट्रक चालक हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा करने का सराहनीय काम किया है। इस हत्याकांडा को मृतक ड्राइवर के साथ अमित ने अंजाम दिया था। अमित इससे पहले भी एक हत्या कर चुका है। हद तो तब हो गई जब इस हत्यारे ने पुलिस के दरोगा की पिस्टल छीनकर दरोगा की भी हत्या करने का प्रयास किया।
आपको बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे पर कर शुक्रवार शाम बोकारो से गाजियाबाद ट्राला में सरिया लेकर जा रहे चालक में इमरान की गला रेतकर हत्या करने का आरोपी साथी चालक सोनीपत निवासी अमित 24 घंटे में शनिवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हालांकि आरोपी ने चाकू की बरामदगी को मौके पर निशानदेही के लिए ले जाते वक्त दरोगा की पिस्टल छीनकर पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी।
Read More - Noida News : एकता की नई मिसाल हुई पेश, सभी धर्मों के लोगों ने मिलकर निकाला कैंडल मार्चआरोपी अमित ने दो माह पहले झारखंड में हुए विवाद का बदला लेने के लिए अपने मुरादाबाद निवासी साथी फूल सिंह के साथ मिलकर इमरान की हत्या की थी। आरोपी हरियाणा के बहादुरगढ़ में भी वर्ष 2013 में परवेश नाम के युवक की हत्या कर चुका है। इसमें आरोपी को उम्रकैद हो चुकी है।
एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि मूलरूप से बिहार के गया निवासी इमरान की रबूपुरा क्षेत्र में हत्या की गई थी। तीन टीम वारदात के खुलासे के प्रयास में जुटी थीं। पुलिस ने आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया था और वारदात में प्रयोग किए गए चाकू को बरामद करने के लिए गई थी। इसी दौरान आरोपी ने दरोगा धर्मवीर सिंह की पिस्टल छीन ली और पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह भी दूसरे ट्राला में बोकारो से सरिया लेकर गाजियाबाद जा रहा था। जेवर टोल पार करने के बाद उसने इमरान का पीछा किया। इमरान को अमित ने अपने साथी फूल सिंह की मदद से ट्राला में पंक्चर होने का बहाना बनाकर रुकवा लिया। इसके बाद आरोपी उसके केबिन में घुस गए और गला रेतकर उसकी हत्या कर फरार हो गए। Noida News