
Noida News : ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसायटी में 18वीं मंजिल पर काम कर रहा मजदूर संतुलन बिगडऩे से दूसरी मंजिल पर लगे जाल पर जा गिरा। 18वीं मंजिल से गिरने के कारण मजदूर को गंभीर चोटें आई जिस कारण उसकी मौत हो गई।
मूल रूप से मालदा पश्चिम बंगाल निवासी शाकिर पुत्र अंसार बरौना हाइट्स सोसायटी के पास बनी झुग्गियों में रहता था। शाकिर दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। बुधवार को वह बरौना हाइट्स की 18वीं मंजिल पर काम कर रहा था। इस दौरान अचानक पैर फिसलने के कारण है वह 18वीं मंजिल से गिर गया।
शाकिर दूसरी मंजिल पर सुरक्षा के लिए लगाये गये जाल पर गिरा लेकिन इस घटना में उसे गंभीर चोटें आई। साथी मजदूर उसे तुरंत बड़ी मिलक गांव स्थित आरोग्य हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां उसकी खराब स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के रेफर कर दिया गया।
अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के भेज कर परिजनों को सूचना दे दी गई है।