Noida News : बाइक बोट की तर्ज पर ठगी करने वाले गैंग का मुख्य सरगना गिरफ्तार
Noida News: Manager behind bars who defrauded Samsung of crores
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 09:57 AM
Noida : नोएडा । थाना बीटा-2 पुलिस ने एक ऐसे जालसाज को गिरफ्तार किया है जो बाइक बोट की तर्ज पर ठगी का गोरख धंधा कर रहा था। वह इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी लगाने के नाम का लालच देकर लोगों को निवेश करने का झांसा देकर रकम को दोगुना करने का लालच दे रहा था। अब तक कई करोड़ की ठगी करना स्वीकार किया है। एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि थाना बीटा-2 पुलिस ने एक ऐसे जालसाज को गिरफ्तार किया है जो बाइक बोट की तर्ज पर ठगी करने वाला गैंग का मास्टरमाइंड है।
एडिशनल डीसीपी ने बताया कि थाना बीटा-2 में दर्ज कराए गए एक दर्जन मुकदमे की थाना प्रभारी अनिल कुमार राजपूत जाच कर रहे थे। उन्होंने जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर कंपनी के मास्टरमाइंड कुनाल सेन पुत्र अनिल सेन को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया अभियुक्त साइड-4 एच्छेर में कंपनी चला रहा था। पुलिस उसके के अन्य साथियों की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया मुख्य सरगना कुनाल गो वे कंपनी खोलकर लोगों से इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी लगाने के नाम पर निवेश की रकम को दोगुना करने का झांसा देकर ठगी कर रहा था। पकड़े गए अभियुक्त पर थाना बीटा-2 में एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा लोनी, गाजियाबाद आदि थानों में मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस अब तक लगभग 3 करोड की ठगी कर चुके इस अभियुक्त से पूछताछ कर रही है।