
Noida News / ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच) । युवती के साथ बलात्कार कर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने के आरोप में वांछित चल रहे एक आरोपी को थाना बिसरख पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं थाना कासना पुलिस में बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य का प्रयास करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़ितों ने गत दिनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
बिसरख थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर लाल कुआं पुल के पास से शिवम चौधरी पुत्र सत्येंद्र चौधरी निवासी करण एनक्लेव चिपियाना बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया आरोपी युवती को बहला फुसलाकर जीटी रोड स्थित एक होटल में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी युवती को ब्लैकमेल कर रहा था। पीड़िता ने गत 14 जुलाई को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उससे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
थाना कासना पुलिस ने एक 12 वर्षीय बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य का प्रयास करने के आरोप में वांछित चल रहे सुंदर पुत्र बदले को कासना बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी वर्ष 2022 में आजीवन कारावास की सजा पूरी कर के जेल से बाहर आया था। सुंदर ने गत दिनों एक 12 वर्षीय बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का प्रयास किया। बच्चे के शोर मचाने पर वह मौके से फरार हो गया। बच्चे के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। Noida News