Noida News : कंप्यूटर टेस्ट कराने वाली कंपनी को टोपी पहना गया मैनेजर
Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 10:52 PM
Noida News : (चेतना मंच) कंप्यूटर आधारित टेस्ट परीक्षाओं के संचालन करने वाली एक कंपनी के मैनेजर ने जालसाजी कर कई एग्जामिनरों की पेमेंट अपने दो सगे भाइयों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर ली। कंपनी के प्रतिनधि ने मैनेजर के खिलाफ करोड़ों रुपए के गबन का आरोप लगाया है।
क्या करती है कंपनी
Noida News : मैसर्स डाइवर्सिफाइड बिजनेस सॉल्यूशन प्रा.लि. के अधिकृत प्रतिनिधि विवेक श्रीवास्तव ने थाना फेस-1 में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनकी कंपनी ऑनलाइन एक्जाम, ऑनलाइन कौशल मूल्यांकन और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन संबंधित सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी को ऑनलाइन एग्जाम करने के लिए एसएससी से भुगतान मिलता है।
ईमेल कर दी जानकारी
Noida News : उन्होंने बताया कि एसएससी से मिले भुगतान के द्वारा वह एग्जामिनरों से परीक्षाएं आयोजित करवाते हैं। कुछ दिनों पूर्व एग्जामिनर आशीष कुमार, अशफाक अजय सिंह, हरप्रीत, बशीर अहमद भट्ट, हसीन, मनोज पासवान, कुलदीप कुमार व अजय पुरुषोत्तम आदि ने उन्हें ईमेल करके बताया कि उन्हें भुगतान नहीं किया गया है।
कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मामला
Noida News : शिकायत की जांच करने पर उन्हें पता चला कि कंपनी के मैनेजर मुलायम सिंह पुत्र इंद्रदेव यादव निवासी न्यू अशोकनगर ने अपने सगे भाई बृजेश सिंह यादव व संदीप यादव के बैंक अकाउंट में कंपनी को मिलने वाले 34 लाख, 93 हजार, 951 रुपए ट्रांसफर करा लिए हैं। आरोपियों ने फर्जीवाड़ा कर सैकड़ों परीक्षकों के करोड़ों रुपए का गबन किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की उन्होंने थाना फेस-1 में भी शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई इसके बाद उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया न्यायालय के आदेश पर थाना फेस-1 में मुकदमा दर्ज किया गया है।
Noida News : चोरों ने मोबाइल और लैपटॉप उड़ाए, चोरी की दो बाइक सहित तीन धराएदेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।