नोएडा में नहीं थम रहा आवारा कुत्तों का आतंक, लोगों ने किया हंगामा
Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 02:10 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में आवारा कुत्तों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। नोएडा शहर में आए दिन आवारा कुत्तों के द्वारा लोगों को काटने के मामले सामने आ रहे है। ताजा मामला नोएडा शहर के सेक्टर 70 का है। यहां एक सोसाइटी में रहने वाले एक 6 वर्षीय बालक को कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने थाने में पहुंचकर हंगामा किया।
Noida News
मामला नोएडा शहर के फेस 3 थाना क्षेत्र के सेक्टर-70 स्थित पैन ओएसिस सोसाइटी का है। जहां गुरुवार की रात रात छह साल के बच्चे को लावारिस कुत्ते ने काट लिया। घटना से गुस्साए लोगों ने देर रात फेज-3 थाने में आकर हंगामा किया। लोगों के हंगामे की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले में कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। जबकि सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने मामले में एफआईआर दर्ज करने की।
लोगों ने की कार्रवाई की मांग
नोएडा शहर के फेज-3 थाने में सेक्टर-70 स्थित पैन ओएसिस सोसाइटी में हंगामा कर रहे लोगों का कहना था कि उनकी सोसाइटी में लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। हर रोज कुत्ते छोटे बच्चों और बुजुर्ग लोगों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर रहे हैं। थाने में आए सोसाइटी को लोगों ने लावारिस कुत्तों को खाना खिलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि सोसाइटी के आसपास के लावारिस कुत्तों को हटाया जाए।
थाना प्रभारी ने दी जानकारी
इस मामले को लेकर फेज-3 थाने के थाना प्रभारी ने बताया कि करीब रात 8 बजे एक कुत्ते ने एक बच्चे को काटकर उसे घायल कर दिया। घयल बच्चे को दो टांके लगे हैं। बच्चा अभी सुरक्षित है। लेकिन लोगों थाने पर पहुँच कर एफआईआर दर्ज करने की मांग कर करने लगे। सोसाइटी के लोगों ने लावारिस कुत्तों को खाना खिलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि सोसाइटी के आसपास के लावारिस कुत्तों को हटाया जाए। इस दौरान थाने में वे लोग भी पहुंचे, जिनको कुत्तों ने काटा था।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।