बड़ी खबर : गर्लफ्रेंड को गला दबाकर मारा, फिर अपने गले पर चला दिया ब्लेड
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 06:57 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 06:57 PM
Noida News : नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida) शहर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल नोएडा शहर के एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर ब्लेड से हमला कर मौत की घटना को अंजाम देकर खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की।थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के छिजारसी कॉलोनी में एक युवक ने अपनी महिला मित्र की हत्या कर दी। युवती का शव युवक के कमरे से बरामद हुआ है। युवती के गले पर दबाए जाने के निशान मिले हैं। युवक ने खुद के गले पर भी ब्लेड से वार कर अपनी जान लेने का भी प्रयास किया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
दोनों के बीच हुआ था विवाद
थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि बीती रात्रि पुलिस को सूचना मिली कि छिजारसी कॉलोनी में रहने वाला ग्राम गढ़वार जनपद बलिया निवासी धनंजय कुमार के कमरे में उसकी महिला मित्र का शव पड़ा हुआ है। धनंजय कुमार के गले पर भी काटे जाने का निशान है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटनास्थल पर निरीक्षण के लिए फील्ड यूनिट को बुलवा कर सबूत एकत्रित किए गए। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतका का नाम निशा पुत्री ओमप्रकाश है और वह धनंजय कुमार के गांव की ही रहने वाली है। निशा हाल में दल्लू पुरा दिल्ली में रह रही थी। निशा की धनंजय से दोस्ती थी। निशा बुधवार को धनंजय के पास आई थी। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी।
पुलिस कर रही आरोपी से पूछताछ
नोएडा पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ करने की कोशिश की जा रही है।थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। इस मामले में धनंजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।