
Noida News: (चेतना मंच)। तीन दिन पूर्व जिला अस्पताल में गंभीर स्थिति में भर्ती कराए गए एक वृद्ध व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
थाना सेक्टर-39 प्रभारी अजय चाहर ने बताया कि किसी व्यक्ति ने करीब 3 दिन पूर्व 60 एक वर्षीय वृद्ध को गंभीर स्थिति में उपचार के लिए सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। अस्पताल से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
डीएलएफ मॉल के पास स्ट्रीट लाइट के ट्रांसफार्मर से करंट लगने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। थाना सेक्टर-20 क्षेत्र की डीएलएफ चौकी के प्रभारी सुभाष कुमार ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर डीएलएफ मॉल के गेट नंबर-6 के पास स्ट्रीट लाइट के ट्रांसफार्मर से एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक युवक के शरीर पर कपड़े नहीं थे और उसने केवल अंडरवियर पहना हुआ था।
जांच के दौरान प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उक्त युवक ने ट्रांसफार्मर के बॉक्स को खोलकर उसमें हाथ दे दिया था जिस कारण वह करंट की चपेट में आ गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के थाना क्षेत्रों को उक्त युवक की जानकारी दे दी गई है।