
Noida News / ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना जारचा क्षेत्र के कलोंदा गांव में 4 माह पूर्व हुई वृद्धा की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज कराया है। वृद्धा का शव घर से कुछ दूर तालाब में पड़ा हुआ मिला था।
ग्राम कलोंदा निवासी रामकिशन ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनकी 85 वर्षीय मां चंद्रवती गत 23 जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। सुबह के समय उनका शव गांव के तालाब में पड़ा हुआ मिला था। रामकिशन ने दर्ज रिपोर्ट में आशंका जताई कि अज्ञात बदमाशों ने उनकी मां को अगवा कर हत्या करने के बाद शव को तालाब में फेंक दिया था।
थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ वृद्धा की हत्या किए जाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। यह मामला न्यायालय के निर्देश पर दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वृद्धा की मौत का कारण पानी में डूबना आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।