
उप मुख्मयंत्री ने बैंच पर लेटे एक मरीज का जब हालचाल पूछा तो उसने बताया कि वो पिछले 4 घंटे से यहीं लेटा है। इस पर श्री पाठक नाराज हुए और डाक्टरों से पूछा कि पिछले 4 घंटे से किसी डाक्टर ने मरीज को क्यों नहीं देखा। उन्होंने मरीज के लिए तुरंत व्हीलचेयर मंगाकर उसके उपचार के निर्देश दिये।
जिला अस्पताल में बृजेश पाठक को कुछ खामियां मिली। जिसके बाद उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों को फटकार लगाई। बृजेश पाठक जिला अस्पताल में कुछ फाइलों से भी नाराज दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि उन्होंने आला अधिकारियों के सामने डॉक्टरों को फटकार लगाई है। इसके बाद सभी अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।