
Noida News (चेतना मंच)। बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति से चाकू के बल पर सोने की चेन, घड़ी फोन व नकदी लूट ली। पीड़ित ने थाना सेक्टर-39 में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
सेक्टर-46 स्थित गार्डेनिया ग्लोरी सोसायटी में रहने वाले मयंक कौशल ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह 3 अगस्त की रात्रि को कैब से अपने घर वापस आ रहे थे। सेक्टर 46 वोडा महादेव मंदिर के पास उनकी कैब खराब हो गई। इसके बाद वह पैदल ही अपने घर की तरफ जाने लगे। सुनसान जगह पर पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया बदमाशों ने चाकू मारने की धमकी देकर उनसे सोने की चेन, घड़ी फोन और पर्स ले लिया। पर्स में 16 डेबिट, क्रेडिट, कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेज रखे हुए थे इसके बाद आरोपी शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर बाइक से फरार हो गए।
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के थाना बिसरख क्षेत्र के में स्थित ब्लू सफायर माल के पास से चोरों ने एक कार का शीशा तोडक़र लैपटॉप हार्ड डिस्क मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर लिया। शाहबेरी स्थित साई होम्स जीवन ज्योति कॉलोनी निवासी विनय कांत ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह 2 अगस्त को किसी कार्य से ब्लू सफायर मॉल आए थे। उन्होंने अपनी कार मॉल के बाहर खड़ी कर दी और अंदर चले गए। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो उन्हें कार का शीशा टूटा हुआ मिला। चोर कार में रखा लैपटॉप, दो हार्ड डिक्स, पेनड्राइव, दूसरी कार की चाबी चार्जर मोबाइल आदि चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से एक 3 वर्षीय बालक व किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। बरौला गांव निवासी शांति ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि गत 5 अगस्त की शाम को उनका 3 वर्षीय बेटा घर के बाहर खेल रहा था। खेलते खेलते अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। बच्चे के बारे में पता नहीं चलने पर महिला ने थाना सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज कराया है।
Noida Newsवहीं होशियारपुर गांव निवासी प्रवेश (काल्पनिक नाम) ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बहन 31 जुलाई शाम को घर से बाहर गई थी इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है पुलिस बच्चे वह किशोरी की तलाश कर रही है। Noida News