मिठाई की दुकान से चोरी करने वालों चोरों को पुलिस ने धर दबोचा
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 11:52 AM
Noida News : नोएडा के थाना सेक्टर-63 पुलिस ने 3 दिन पूर्व छिजारसी कॉलोनी में मिठाई की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए चार चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो चाकू व दुकान से चोरी किया गया पैसों का गल्ला बरामद हुआ है।
क्या है पूरी घटना ?
आपको बता दें कि इस मामले में जानकारी देते हुए नोएडा के थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि 8 जुलाई को केशव यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने अज्ञात चोरों द्वारा उसकी दुकान का शटर तोड़कर 10 हजार रुपए व अन्य सामान चोरी की बात कही थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
Noida News
इस दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने हिंडन नदी शमशान घाट के पास से आशीष उर्फ रिंकू, योगेश, करण तथा सुद्दू को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चाकू व दुकान से चोरी किया गया पैसों का गल्ला बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों ने मिठाई की दुकान में चोरी करने सहित कई अन्य घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। Noida News