Noida News : स्कूल जाने वाला रास्ता कीचड़ से भरा, प्राधिकरण बेखबर
भारत
चेतना मंच
12 Apr 2022 07:59 PM
Noida : नोएडा । ग्राम सौहरखा जाहिदाबाद सेक्टर-115 में बने एक स्कूल जाने का रास्ता काफी दिनों से खराब है। मुख्य रास्ते पर कीचड़ भरा हुआ है। यहां जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण रास्ता अक्सर कीचड़ से भरा रहता है। ग्राम सौहरखा जाहिदाबाद सेक्टर-115 में स्थित शंभू दयाल पब्लिक स्कूल का मुख्य रास्ता कीचड़ से भरा हुआ है। स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों व अन्य लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। जिससे पानी रास्ते में जम जाता है। इसकी शिकायत अनेक बार शासन स्तर पर तथा जनप्रतिनिधियों को की गयी है। लेकिन स्थिति में कोई भी सुधार नहीं हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने अपने संसाधनों से जेसीबी लगाकर रास्ते को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन जल निकासी न होने के कारण रास्ता फिर से कीचड़ से खराब हो गया है।