विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार,बनाएंगे मुलायम सिंह की प्रतिमा
नोएडा में रहने वाले सुप्रसिद्ध मूर्तिकार राम वी सुतार अब मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा बनाएंगे
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
22 Dec 2023 10:08 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
22 Dec 2023 10:08 PM
Noida News : नोएडा में रहने वाले सुप्रसिद्ध मूर्तिकार राम वी सुतार अब मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा बनाएंगे । आपको बता दें कि बीते सोमवार मुलायम सिंह के पुत्र और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने पद्म भूषण मूर्तिकार राम वी सुतार से नोएडा में मुलाकात की थी और उनसे अपने पिता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा बनाने का आग्रह किया था।
सैफई जाएंगे मूर्तिकार राम सुतार
नोएडा में मुलाक़ात के दौरान अखिलेश यादव ने मूर्तिकार राम वी सुतार को सैफई आने के लिए भी आमंत्रित किया है। मशहूर मूर्तिकार राम वी सुतार गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, समेत कई प्रसिद्ध मूर्तियों का निर्माण कर चुके हैं। अखिलेश यादव ने उनसे नेताजी की प्रतिमा बनाने का आग्रह किया और इसे लेकर दोनों के बीच बातचीत भी हुई है। मूर्ति बनाने से पहले उन्होंने राम सुतार जी को सैफई आने का निमंत्रण भी दिया है। मूर्ति का क्या प्रारूप होगा और उसका कद कितना बड़ा होगा यह सभी चीजे बाद में तय होगी।
राम वी सुतार : भारत में आज के 'विश्वकर्मा'
राम वी सुतार ने भारत में राजनेताओं से लेकर ऐतिहासिक नायकों तक की इतनी मूर्तियों को बनाने में योगदान दिया है कि उन्हें आज का विश्वकर्मा कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। गुजरात में बनी दुनिया की सबसे ऊंची 182 मीटर की मूर्ति राम वी सुतार ने ही तैयार की है। दिल्ली की 10 फीट लंबी गोविंद वल्लभ पंत की कांस्य प्रतिमा, बिहार में कर्पूरी ठाकुर, अनुग्रह नारायण सिन्हा की मूर्ति, अमृतसर में महाराजा रणजीत सिंह की 21 फीट ऊंची प्रतिमा के साथ संसद के अंदर लगी महात्मा गांधी की मूर्ति को भी सुतार ने ही आकार दिया है। संयुक्त राष्ट्र के सुरक्षा परिषद के मुख्यालय पर महात्मा गांधी की प्रतिमा का शिल्प भी राम वनजी सुतार ने किया था। महात्मा गांधी की यह पहली मूर्ति है, जिसे यूएन मुख्यालय में स्थापित किया गया। अयोध्या में लता मंगेशकर को समर्पित लगा चौक पर लगी वीणा की विशाल प्रतिमा भी सुतार ने ही तैयार की है।
Noida News
अखिलेश यादव ने नेताजी की प्रतिमा बनाने का आग्रह किया
जानकारी यह भी मिल रही है कि समाजवादी पार्टी की ओर से एक से अधिक प्रतिमा बनाने के लिए उन्हें कहा जा सकता है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सबसे पहले मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा को सैफई में स्थापित किया जाएगा । आपको बता दे कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर ज़ोर शोर से जुटी हुई है और इसी कड़ी में लोगों तक अपनी पहुंच बनाने के लिए समाजवादी पार्टी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव के न रहने के बाद यह पहला लोकसभा चुनाव होगा और इसमे बड़ी जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के कंधों पर होगी।
Noida News
लोकसभा चुनाव में मुलायम के नाम का सहारा
ऐसे में समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव के कद और उनकी छवि को कार्यकर्ताओं और जनता के बीच जागृत रखते हुए इस लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के लिए माहौल बनाने की कोशिश करेगी, यही वजह है कि नोएडा में रहने वाले मूर्तिकार राम सुतार से एक से अधिक मूर्तियां बनवाई जा सकती हैं। नोएडा में रहने वाले मशहूर मूर्तिकार राम वी सुतार ने महात्मा गांधी की कई प्रतिमाओं के अलावा विश्व की सबसे ऊंची सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति भी तैयार की है, इसके अलावा भी उन्होंने अनेक प्रतिमाएं तैयार की हैं । उन्हें पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। 95 वर्ष के मूर्तिकार राम सुतार जी अभी भी सक्रिय हैं और नोएडा स्थित अपने स्टूडियो में मूर्तियों का निर्माण करते रहते हैं।Noida News
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।