Noida News : झुग्गीवासियों ने फिर भरी आंदोलन की हुंकार
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 05:06 PM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 05:06 PM
Noida : नोएडा । झुग्गी बस्ती की समस्याओं को लेकर नोएडा झुग्गी झोपड़ी संयुक्त पुनर्वास मंच के पदाधिकारियों/ सदस्यों की बैठक अध्यक्ष रमाकांत सिंह की अध्यक्षता कार्यालय सेक्टर- 8, नोएडा पर हुई। बैठक का संचालन मंच के कोषाध्यक्ष शाहबुद्दीन ने किया।
संयोजक गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि झुग्गी वासियों ने नोएडा प्राधिकरण की पुनर्वास स्कीम के तहत फ्लैट लिया है उन्हें बुनियादी सुविधाएं नहीं दी जा रही है तथा सीलिंग के नाम पर जबरदस्त भ्रष्टाचार हो रहा है तथा सीलिंग में भेदभाव किया जा रहा है नेताओं व प्रभावशाली लोगों की झुग्गी सील नहीं की जा रही है।
मंच के संयोजक व अध्यक्ष द्वारा रखे गए प्रस्ताव पर मंच के वरिष्ठ नेता उपदेश श्रीवास्तव, मुन्ना आलम, वीरो देवी, होराम शर्मा, हारून खान, अजब सिंह, अवधेश चौबे, बाला देवी, दीपक आदि ने बैठक को संबोधित करते हुए अपने अपने विचार- सुझाव रखे।
बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि झुग्गी वहीं मकान की मांग को लेकर अभियान चलाकर नोएडा प्राधिकरण पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। अभियान/ आंदोलन की शुरुआत 2 जुलाई को बांस बल्ली मार्केट तिराहे पर विशाल आमसभा किए जाने के साथ होगी।