
Noida News : पहले पाकिस्तान से आई सीमा हैदर की कहानी बांग्लादेश (Bangladesh) से आई सोनिया अख्तर (Sonia Akhtar) से अलग है। सीमा हैदर अपनी मोहब्बत से मिलने भारत आई है। उधर सोनिया अख्तर को प्यार में धोखा मिला है। वह अपने धोखेबाज पति से मिलने भारत आई है।
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों से बांग्लादेश Bangladesh) की महिला सोनिया अख्तर (Sonia Akhtar) का किस्सा मीडिया की सुर्खियां बन रहा है। मीडिया में इस मामले को पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर (Seema Haider) से जोडक़र देखा जा रहा है। सच यह है कि दोनों मामलों में जमीन आसमान का अंतर है। एक प्यार में भारत आई है तो दूसरी धोखेबाजी के कारण आई है।
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। सीमा हैदर की तर्ज पर अब बांग्लादेश की एक महिला सरहदों को लांघ कर अपनी पति की खोज में जनपद गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida ) में पहुंच गई। सीमा हैदर जहां अपने कथित प्यार के लिए जनपद पहुंची। वहीं बांग्लादेश से आई महिला सोनिया अख्तर को अपने पति की तलाश है। महिला का आरोप है कि बांग्लादेश में शादी करने के बाद उसका पति उसे व बच्चे को छोडक़र ग्रेटर नोएडा आ गया है। महिला की शिकायत पर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
एडीसीपी सेंट्रल डॉ राजीव दीक्षित ने बताया कि बांग्लादेश के ढाका की रहने वाली एक महिला सोनिया अख्तर (Sonia Akhtar)अपने एक वर्षीय बेटे के साथ जनपद के महिला थाना पहुंची। महिला ने बताया कि सूरजपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले सौरव कांत तिवारी ने 14 अप्रैल 2021 को उसके साथ बांग्लादेश में निकाह किया था। सूरजपुर का रहने वाला सौरवकांत तिवारी बांग्लादेश ढाका में कल्टी मैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में 4 जनवरी 2017 से नौकरी कर रहा था। उसने इस कंपनी में 24 दिसंबर 2021 तक नौकरी की। कुछ समय पूर्व सौरव कांत तिवारी बिना बताए उसे बांग्लादेश में छोडक़र भारत वापस लौट आया। इस दौरान उसे पता चला कि सौरव कांत तिवारी पहले से ही शादीशुदा था। सौरव कांत तिवारी ने उसे धोखे में रखकर उससे शादी की। पीडि़त महिला ने पुलिस को अपना व अपने बेटे का पासपोर्ट, वीजा तथा नागरिक कार्ड उपलब्ध कराया है। एडीसीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना का स्थान बांग्लादेश है। इसके बावजूद भी इस पूरे प्रकरण की जांच महिला सुरक्षा एसीपी को सौंपी गई है। जांच के बाद आगामी विधिक कार्रवाई की जाएगी। वही बांग्लादेश की महिला का इस तरह नोएडा में आना एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है। Noida News