
Noida News (चेतना मंच)। थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव से एक नाबालिग किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
बरौला गांव निवासी राकेश (काल्पनिक नाम) ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री घर से सामान लेने के लिए गई थी। इसके पश्चात वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
थाना सेक्टर-20 में महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ गाड़ी का शीशा तोडऩे, गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर-17 निवासी एक महिला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि यशपाल सिंह नामक व्यक्ति ने उनकी कार का शीशा तोड़ दिया। इस बात का जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते गाली गलौज और मारपीट की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं सेक्टर 37 निवासी अनुराग राय ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ कार को क्षतिग्रस्त करने का मामला दर्ज कराया है। अनुराग राय ने बताया कि अज्ञात कार चालक ने सेक्टर 27 डीएम चौराहे पर उनकी कार में टक्कर मारकर साइड मिरर तथा साइड विंडो को क्षतिग्रस्त कर दिया। दुर्घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।