
Noida News / दादरी (चेतना मंच)। दादरी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन की चपेट में आने से उक्त व्यक्ति की मौत हुई है।
दादरी जीआरपी को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन से कुछ आगे रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी का कहना है कि संभवत: रेलवे ट्रैक पार करते समय उक्त व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।