Noida News: फोन छीन कर भाग रहे बदमाश को पीडि़त ने पकड़ा
Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:13 AM
Noida News: याकूबपुर गांव के पास एक युवक से मोबाइल फोन छीन कर भाग रहे झपटमार को पीडि़त ने राहगीरों की मदद से दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी को पीडि़त ने थाना फेस 2 पुलिस के हवाले कर दिया है।
Noida News
याकूबपुर गांव में रहने वाला अरविंद मोबाइल पर बात करता हुआ जा रहा था। इस दौरान एक युवक उसका मोबाइल झपट कर भाग निकला। अरविंद ने शोर मचा कर आरोपी का पीछा किया और अन्य लोगों की मदद से उसे दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जितेंद्र पुत्र जय भगवान बताया। आरोपी के पास से छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद हो गया है। पीडि़त अरविंद कुमार ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।