इंतजार खत्म! अब भंगेल एलिवेटेड रोड पर भरें फर्राटा, नोएडा अथॉरिटी ने दी बड़ी अपडेट
Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Jul 2025 12:37 AM
नोएडा में दादरी-सूरजपुर-छलेरा (DSC) मार्ग पर भंगेल एलिवेटेड रोड का काम आखिरकार पूरा हो गया है। अब आपको जाम में फंसने की जरूरत नहीं। क्योंकि नोएडा अथॉरिटी ने 15 अगस्त के बाद रोड को जनता के लिए खोलने का ऐलान कर दिया है। सोमवार को सर्फेस के आखिरी 50 मीटर पर बिटुमिन का काम भी खत्म हो गया। रोड पर लाइटिंग और सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू होने जा रहा है। एंट्री और एग्जिट पॉइंट को आकर्षक बनाने की योजना भी अंतिम चरण में है। Noida News
तीन साल देरी, पांच डेडलाइन फेल, लेकिन अब रास्ता साफ
608 करोड़ रुपये की लागत से बने इस प्रोजेक्ट की कुल 5 बार डेडलाइन टल चुकी है। प्रोजेक्ट को दिसंबर 2020 तक पूरा होना था, लेकिन तीन साल की देरी से 2025 में आखिरकार काम पूरा हुआ। दो-दो लूप भी बनेंगे, सेक्टर 49-107 चौराहे पर तैयारी एलिवेटेड रोड पर चढ़ने और उतरने के लिए दो-दो लूप बनाए जाएंगे। इसके लिए टेंडर जारी किया जा चुका है, और 6 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। लूप बनने तक नीचे की सड़क का निर्माण भी जारी रहेगा। Noida News
जनता को क्या मिलेगा फायदा?
डीएससी रूट पर ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी। भंगेल से सेक्टर 49, 107, 110 और आसपास के इलाकों तक बेहतर कनेक्टिविटी। स्मार्ट शहर की ओर एक और कदम, सड़कों पर लग्जरी सफर का अनुभव। 15 अगस्त के बाद किसी भी दिन रोड जनता के लिए खोल दी जाएगी। अथॉरिटी जल्द ही उद्घाटन की आधिकारिक तारीख घोषित करेगी। Noida News