
Noida News (चेतना मंच)। नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बिल्डर द्वारा बॉयर्स से लाखों करोड़ों रुपए ठगने का धंधा काफी फल फूल रहा है। नोएडा के टेकजोन-4 सेक्टर में एक बिल्डर ने कागजों पर फ्लैटों की स्कीम घोषित कर बॉयर्स से लाखों रुपए ठग लिए और उन्हें फर्जी अलॉटमेंट लेटर थमा दिया। बिल्डर की ठगी का शिकार हुए बायर्स ने थाना बिसरख में मुकदमा दर्ज कराया है।
सेक्टर-46 फरीदाबाद हरियाणा निवासी जितेंद्र राय ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह मैसेर्स सुपर सिटी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के एजेंट ने संपर्क कर बताएं कि उनकी कंपनी एक प्रोजेक्ट मेफेयर रेजीडेंसी में आवासीय अपार्टमेंट बना रही है। इस योजना में फ्लैट खरीदने पर उन्हें खासा लाभ होगा। एजेंट की बातों में आकर उन्होंने टेक जोन 4 में मैसर्स सुपर सिटी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के आवासीय अपार्टमेंट में 5 लाख रूपये देकर एक फ्लैट बुक कराया।
बुकिंग के दौरान बिल्डर ने आश्वासन दिया कि उनका प्रोजेक्ट निर्माणाधीन है और कार्य वर्ष 2018 तक पूरा हो जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने पर उसे कब्जा दे दिया जाएगा। जितेंद्र राय ने बताया कि उन्होंने बैंक से 38 लाख रुपए का हाउसिंग लोन लेकर बिल्डर को अदा कर दिया। तय समय पर जब उन्हें फ्लैट पर कब्जा नहीं मिला तो उन्होंने बिल्डर से संपर्क किया। इस पर बिल्डर ने प्रोजेक्ट में कुछ अड़चन आने की बात कही।
उन्होंने जब मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि वहां पर कोई निर्माण कार्य नहीं हो रहा था अन्य खरीदारों ने बताया कि प्रोजेक्ट सिर्फ कागजों पर चल रहा है और उसके कोई निर्माण कार्य नहीं चल रहा है। वह वर्ष 2022 में बिल्डर के ऑफिस पहुंचे और फ्लैट अथवा अपने पैसे दिए जाने की मांग की। इस पर बिल्डर ने उसे टरका दिया। दिसंबर 2022 में वह एक बार फिर बिल्डर के कार्यालय पहुंचे और अपने पैसों की मांग की तो बिल्डर कंपनी के डायरेक्टर दीपक मिगलानी व प्रेमलता मिगलानी तथा उनके चार कर्मचारियों ने गाली गलौज करते हुए जान से करने के धमकी देकर अपने कार्यालय से बाहर फेंकवा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर केस दर्ज किया गया है।
नोएडा के थाना फेस-3 में एक व्यक्ति ने सात लोगों के खिलाफ 30 लाख रुपए लेकर प्लॉट का बैनामा ना करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पीडि़त के मुताबिक पैसे वापस मांगने पर आरोपी उसे ठिकाने लगाने की धमकी दे रहे हैं।
ग्राम माछरा जनपद मेरठ निवासी अश्वनी कुमार त्यागी ने पुलिस की शिकायत में बताएं कि उसने 11 नवंबर 2019 को सेक्टर 70 के एक प्लॉट का एग्रीमेंट टू सेल गढ़ी चौखंडी गांव निवासी बैदू, माया, संजीव, नरेंद्र, बबीता के साथ किया था। एग्रीमेंट टू सेल के दौरान उसने 10 लाख रुपए नगर तथा 20 लाख रुपए चेक के द्वारा दिए थे शेष धनराशि ट्रांसफर मेमोरेंडम के बाद देना तय हुई थी। डील तैयार करने के उपरांत इन लोगों की नियत में खोट आ गई और उन्होंने हस्ताक्षर करने से साफ इनकार कर दिया।
अश्वनी कुमार त्यागी के मुताबिक वह लगातार इन लोगों से बैनामा कराने की गुहार लगाता रहा लेकिन वह उसे हर बार टरकाते रहे। 28 फरवरी 2022 को पता चला कि आरोपियों ने उसके साथ धोखाधड़ी में जालसाजी करते हुए सेक्टर-70 के उक्त प्लाट को किसी अन्य व्यक्ति को भेज दिया है। इस बारे में जब उसने अरुण कुमार से बात की तो उसने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। Noida News