
Noida News (चेतना मंच)। पति पत्नी के बीच हुए मामूली विवाद में एक युवक ने ऐसा कदम उठा लिया, जिसका अंदाजा न तो उसकी पत्नी को था और न ही परिवार के किसी अन्य सदस्य को। हैरत की बात यह है कि दोनों एक ही कमरे में सो रहे थे और पति को जरा भी भनक नहीं लगी कि उसका पति मौत को गले लगा रहा है। एक अन्य युवक ने भी मौत को गले लगा लिया है।
मूलरूप से ग्राम पिलखना जिला औरैया निवासी भूपेंद्र पुत्र वीर सिंह अपनी पत्नी के साथ छलेरा गांव में किराये पर रह रहा था। शनिवार की देर रात किसी बात को लेकर भूपेंद्र का अपनी पत्नी से वाद विवाद हो गया। वाद विवाद के बाद पति पत्नी कमरे में सोने के लिए चले गए। सुबह के समय जब भूपेंद्र की पत्नी उठी तो उसे भूपेंद्र फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-39 पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
इसके अलावा सदरपुर गांव में किराये पर रहने वाले साकेत पुत्र शिवदत्त ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि साकेत मूल रूप से देहरादून का रहने वाला था और अपने साथ मित्र के साथ सदरपुर में किराये पर रह रहा था। दोनों एक निजी कंपनी में काम करते थे। रॉबिन ड्यूटी पर चला गया था शाम के समय जब वह वापस लौटा तो उसे साकेत कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़कों हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गए। थाना बादलपुर क्षेत्र के सादोपुर झाल के पास जीटी रोड पार कर रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त खरखोदा मेरठ निवासी मोहित पुत्र जसवीर सिंह के रूप में हुई है। मृतक की पुत्री ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाना बादलपुर में मुकदमा दर्ज कराया है।
Noida Newsथाना सेक्टर-24 क्षेत्र के एसआई अस्पताल में सड़क हादसे के बाद भर्ती कराए गए सुधीर कुमार ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सुधीर कुमार गाजियाबाद में हुए एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। Noida News