Noida News : नोएडा के थाना कासना क्षेत्र के कस्बे में एक युवक ने अपने बहनोई पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपी युवक की बहन ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
बहनोई पर चाकू से हमला Noida News
दरअसल कासना में रहने वाली अफसाना ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पति मोहम्मद सलीम एक अगस्त को अपने घर आ रहे थे। इस दौरान उसके भाई रमजान ने बाबा मोहन राम डेरी के पास उसके पति को रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। उसके पति मोहम्मद सलीम ने जब इस बात का विरोध किया तो रमजान ने उन पर चाकू से कई वार कर उन्हें घायल कर दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद रमजान मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में मोहम्मद सलीम को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे दिल्ली के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसे अपने भाई से जान का खतरा बना हुआ है। उसका भाई भविष्य में भी उसके साथ कोई अनहोनी घटना कर सकता है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। Noida Newsग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।