
Noida News : नोएडा की एक पॉश कालोनी में रहने वाला एक युवक ''सुपर चोर'' निकला। यह चोर चलती हुई एसी ट्रेन में चोरी करता था। पिछले मात्र 8 महीने में ही यह सुपर चोर चोरी की 42 से अधिक वारदात कर चुका है।
राजकीय रेलवे पुलिस जीाअरपी की एक टीम ने दिल्ली व लखनऊ के बीच चलने वाली लखनऊ मेल ट्रेन में चोरी करने वाले एक युवक को बंदी बनाया है। गिरफ्तार करने के बाद हुई पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा प्रकाश में आया है। पता चला है कि पकड़ा गया चोर जनवरी 2023 से अभी तक एसी ट्रेनों में चोरी की 42 वारदात करके करोड़ों रुपये चुरा चुका है। जीआरपी पुलिस ने उसको ''सुपर चोर'' की संज्ञा दी है।
जीआरपी पुलिस की टीम द्वारा पकड़ा गया ''सुपर चोर'' का नाम पुनीत गंगवार है। वह मूल रुप से यूपी के पीलीभीत जिले के जहानाबाद कस्बे का रहने वाला है। उसके पिता का नाम पूर्णलाल है। पूर्णलाल सेना से रिटायर हुए हैं। जीआरपी के मुरादाबाद मंडल के एसपी आशुतोष शुक्ला के नेतृत्व में गठित एक टीम ने पुनीत गंगवार को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी लखनऊ मेल में हुई 40 लाख रुपये की चोरी के मामले में की गई है। इस चोरी की रिपोर्ट जीआरपी बरेली थाने में दर्ज कराई गई थी। चोर के कब्जे से एक लाख रुपये नकद व कीमती ज्वैलरी बरामद हुई है।
जीआरपी के एसपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि पुनीत गंगवार चोरी करने के बाद ज्वैलरी व दूसरा सामान बरेली के रहने वाले एक मेडिकल स्टोर के मालिक को सौंप देता था। पब्लिक मेडिकल स्टोर के नाम से दुकान चलाने वाले पुनीत के साथ धीरज को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। धीर अलग अलग स्थानों पर चोरी का माल बेचता था। जीआरपी की टीम बेचे गए माल की रिकवरी का प्रयास कर रही है।
Read Also - Noida News : पिता के अंतिम संस्कार में गई महिला के साथ हुई ये बड़ी अनहोनीजीआरपी पुलिस द्वारा पकड़ा गया सुपर चोर पुनीत गंगवार नोएडा के थाना 126 क्षेत्र में स्थित स्पाइस सुपरटैक नामक सोसायटी में रह रहा था। इस सोसायटी में फ्लैट नंबर 2 817 को उसने 30 हजार रुपये महीने के किराये पर ले रखा था। वह किसी रईसजादे की तरह नोएडा में रहता रहा है। अधिक छानबीन करने पर पता चला कि यहां अनेक प्रतिष्ठित कॉलेजों की लड़कियों से उसने दोस्ती कर रखी थी। लड़कियों के साथ घुमना, फिरना, पब जाना व रातभर शराब पीना उसका शौक है। यह भी पता चला है कि दूसरे रईसजादों की तरह पुनीत गंगवार में भी आईपीएल का सट्टा खेलने का घटिया शौक मौजूद है। वह अक्सर बड़ी बड़ी बाजी लगाकर सट्टा खेलता था।
जीआरपी के सूत्रों ने बताया कि इस सुपर चोर के विरुद्ध लखनऊ, कानपुर, भोपाल व बरेली के जीआरपी थानों में चोरी के 42 केस दर्ज हैं। इसी वर्ष जनवरी 2023 से अब तक आठ महीनों में उसने अलग अलग ट्रेनों में चोरी की वारदात की है। अनेक बार व चोरी करके गायब होता हुआ सीसी टीवी कैमरों में भी कैद हुआ है। हाल ही में 24 जुलाई को पुनीत गंगवार गाजियाबाद उत्तर रेलवे स्टेशन पर सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गया था। बड़ी मशक्कत से पुलिस से उसका मोबाइल फोन ट्रेस किया। मोबाइल ट्रेस करने के बाद जीआरपी की टीम उसका पीछा करती रही। आखिर ''चोर की मां कब तक खैरियत मनाती'' वाली कहावत चरितार्थ हुई यह सुपर चोर पकड़ा गया।
पकड़े गए सुपर चोर पुनीत गंगवार के पिता पूर्ण लाल गंगवार भारतीय सेना से रिटायर अधिकारी हैं। सेना जैसे पवित्र विभाग की कमाई से पले बढ़े इस सुपर चोर ने सेना को भी कलंकित किया है। पुनीत गंगवार की बहन प्रसिद्ध डाक्टर है। वह बहन इन दिनों बरेली के एक निजी अस्पताल में तैनात है। Noida News