रिलायंस मार्ट में चोरी, कंस्ट्रक्शन साइट से उड़ाया सामान
चोरों ने अलग-अलग स्थान से दो कंस्ट्रक्शन साइट पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर लाखों रुपये के समान पर हाथ साफ कर दिया।
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 11:54 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 11:54 AM
Noida News नोएडा (चेतना मंच)। चोरों ने अलग-अलग स्थान से दो कंस्ट्रक्शन साइट पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर लाखों रुपये के समान पर हाथ साफ कर दिया। वहीं थाना बिसरख क्षेत्र में चोरों ने रिलायंस मार्ट से घी के डब्बे, बादाम व अन्य सामान चोरी कर लिया।
कंस्ट्रक्शन साइड से लोहे के 17 राफ्टर बीम चोरी
नई राजधानी एनक्लेव नई दिल्ली निवासी सत्यभूषण जैन ने बताया कि उनका ईकोटेक 2 में एक प्लॉट है। इस प्लॉट पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। बीते 17 दिसंबर की सुबह उनके ठेकेदार अंकित ने साइट पर चोरी होने की सूचना दी। उसने बताया कि चोर कंस्ट्रक्शन साइड से लोहे के 17 राफ्टर बीम चोरी कर ले गए हैं।
Noida News in hindi
बिजली के तार के बंडल चोरी
वहीं थाना बीटा दो में दर्ज कराई रिपोर्ट में देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीते 6 दिसंबर की रात्रि को उनके निर्माणाधीन प्लॉट से चोर करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के बिजली के तार के बंडल चोरी कर ले गए। यह बंडल कंस्ट्रक्शन साइट पर बने स्टोर रूम में रखे हुए थे।
रिलायंस मार्ट से घी के डब्बे बादाम व अन्य सामान चोरी
वहीं थाना बिसरख क्षेत्र के गैलेक्सी डायमंड प्लाजा में चोरों ने रिलायंस मार्ट में चोरी की घटना को अंजाम दिया। धीरेंद्र सिंह राठौड़ ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि चोर रिलायंस मार्ट से घी के डब्बे बादाम व अन्य सामान को चोरी कर ले गए हैं। चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस मार्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।