नोएडा की शातिर चोरनी कुछ ही मिनट में उड़ा ले गई लाखों रूपये की ज्वैलरी
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 02:43 AM
Noida News : नोएडा शहर में महिला चोरों का एक गैंग सक्रिय हो गया है। इस गैंग में शामिल चोरनी इतनी शातिर हैं कि वे चंद मिनट में ही लाखों रूपए मूल्य की ज्वैलरी उड़ा ले जाती हैं। ऐसी ही एक घटना रविवार को नोएडा के भंगेल कस्बे में हुई है। भंगेल की एक ज्वैलरी शॉप से शातिर चोरनी साढ़े तीन लाख रूपए की ज्वैलरी चुराकर कहीं गायब हो गई हैं।
Noida News in hindi
देखते ही देखते उड़ा ली ज्वैलरी
आपको बता दें कि नोएडा शहर के गेझा रोड भंगेल में स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान पर खरीदारी के बहाने से आई तीन महिला चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर लिए। महिलाओं ने सेल्समैन को अपनी बातों में उलझाकर सोने की बालियों से भरा हुआ बॉक्स पार कर दिया।
नोएडा के सेक्टर-27 निवासी हरिश्चंद्र अग्रवाल ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनके गेझा रोड भंगेल में हरिमाया ज्वैलर्स के नाम से फर्म है। बीते 31 अक्टूबर की शाम को उनकी दुकान पर तीन महिलाएं पहुंची। इन महिलाओं ने दुकान के सेल्समैन को कानों की बालियां दिखाने को कहा। डिजाइन पसंद ना आने की बात कहकर महिलाओं ने कई बॉक्स खुलवा लिए। इस दौरान महिलाओं ने सेल्समैन को अपनी बातों के जाल में उलझा लिया और एक महिला ने सोने की बालियों से भरा बॉक्स अपने कपड़ों में छुपा लिया। इसके बाद महिलाएं बालियां पसंद ना आने की बात कहकर दुकान से चली गई।
सेल्स मैनेजर ने काउंटर पर रखे बॉक्स को गिना तो उनमें एक कम था। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। सीसीटीवी फुटेज में एक महिला बालियों से भरा बॉक्स अपने कपड़ों में छिपाती हुई दिखाई दी। हरिश्चंद्र अग्रवाल के मुताबिक बॉक्स में करीब 3.50 लाख रुपए कीमत की 12 जोड़ी बाली रखी हुई थी। उन्होंने घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराई है। थाना प्रभारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर ने महिलाओं की तलाश की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।