ये पूरी घटना सेक्टर-62 के जयपुरियो चौराहा की बताई जा रही है। जहां थाना सेक्टर-58 पुलिस के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने तीन बाइक सवार युवकों को रुकने का इशारा किया तो वो तेजी से भागने लगे। जब पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गया। इस दौरान पुलिस ने उसके साथियों को भी मौके से धर दबोचा। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी के 6 मोबाइल फोन, 1 अवैध तमंचा, 1 जिन्दा व 1 खोखा कारतूस .315 बोर व चोरी की बिना नम्बर प्लेट मोटर साइकिल स्पलेण्डर बरामद किए हैं। फिलहाल घायल आरोपी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है।