
Noida News : नोएडा (चेतना मंच)। बरौला की यामहा विहार सोसायटी (Yamaha Vihar Society) में कार पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाना सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज कराया है।
यामाहा विहार कॉलोनी (Yamaha Vihar Society) निवासी मनीष सिंह ने बताया कि 20 अगस्त को समिति के पदाधिकारी राकेश सिसोदिया ने उनके ससुर गिरीश चंद्र को बाहर बुलाया। गिरीश चंद्र के बाहर जाते ही राकेश, हर्ष नागर, कुलदीप नागर ने घर के बाहर खड़ी कार को लेकर वाद विवाद करना शुरू कर दिया। उन्होंने मौजूद लोगों से कहा कि वह गाड़ी सही से लगा लेंगे। इसके बावजूद भी आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौज की इस बात का विरोध करने पर हर्ष नागर, राकेश नागर, कुलदीप नागर ने उनके ससुर और पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उनके साथ भी मारपीट की गई।
वहीं यामाहा विहार सोसायटी के पदाधिकारी ने गिरीश कुमार अशोक कुमार ओमकार व पूजा के खिलाफ गाली गलौज में हाथापाई करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सोसाइटी में कार पार्किंग को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।