
Noida News : रविवार की दोपहर हिन्डन नदी से एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में थाना सेक्टर 142 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
रविवार की दोपहर थाना सेक्टर 142 पुलिस को किसी ने सूचना दी कि थाना क्षेत्र में हिंडन नदी में एक अज्ञात शव पड़ा है। नदी से शव मिलने की सूचना पर थाना सेक्टर 142 पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर देखा गया कि हिंडन नदी में एक शव पीछे से पानी में बह कर आया है जो झाड़ियों में फंसा हुआ है। तत्काल तैराकों को बुलाकर शव को हिंडन नदी से बाहर निकलवाकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि शव को देखने पर प्रतीत होता है कि शव लगभग 3 से 4 दिन पुराना है। शव पुरूष का है जिसकी उम्र 40 वर्ष के लगभग प्रतीत हो रही है। शव पर किसी तरह की चोट का कोई निशान नहीं पाया गया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है। अन्य अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। Noida News
ग्रेटर नोएडा - नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।