
Noida News | बादलपुर थाना क्षेत्र छपरौला गांव में रहने वाले एक युवक को फायरिंग का शौक महंगा पड़ गया। झूठा रोब दिखाने के लिए युवक ने अपने पड़ोसी पर गोली चला दी। बादलपुर थाने की पुलिस ने युवक का पूरा रोब दाब खत्म करते हुए उसे बंदी बना लिया।
नोएडा कमिश्नरी पुलिस के अंतर्गत आने वाले बादलपुर थाना क्षेत्र के छपरौला गांव में रहने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। इस युवक के खिलाफ हत्या का प्रयास करने के आरोप में IPC की धारा 307 का मामला दर्ज हुआ है। अब इस युवक का असली ठिकाना नोएडा कमिश्नरी क्षेत्र में स्थापित लुक्सर जेल में है।
बादलपुर थाने से मिली जानकारी के अनुसार, 3 अगस्त 2023 को छपरौला निवासी ओमकार के पुत्र कुनाल ने अपने ही एक साथी को गोली चलाकर घायल कर दिया था। पुलिस ने अपराध संख्या 228/23 पर धारा 307 के तहत कुनाल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की थी।
4 अगस्त की रात में बादलपुर पुलिस ने कुनाल को गिरफ्तार कर लिया। उसे धारा 307 व शस्त्र अधिनियम की धारा 25 व 27 के तहत जेल भजा गया है। जेल गया युवक कुनाल कुल 21 साल का है। उसे रिवाल्वर रखने व क्षेत्र में अपना रोब दिखाने के लिए किसी भी समय फायरिंग करने की लत लग गई थी। Noida News in Hindi