Noida News : नोएडा के एक नामी स्कूल में बम की सूचना से मचा हड़कंप
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 11:55 PM
Noida News : गौतमबुद्धनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। एक नामी स्कूल को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। खबर मिलने पर पुलिस जांच में जुट गयी है। पुलिस ने बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड को लेकर स्कूल में छानबीन शुरू कर दी है।
Noida News
नोएडा के सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के सेक्टर-51 में स्थित मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल में बम की सूचना से हड़कंप मच गया है। सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के सेक्टर 51 में स्थित मानव रचना स्कूल में ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की सूचना मिली थी।
ईमेल में लिखा था कि उनके सभी शहरों में स्थित स्कूलों में से किसी एक स्कूल में बम रखा है। उक्त सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारीगण द्वारा तत्काल बॉम्ब स्क्वायड और फॉयर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में पुलिस जुट गयी है।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।