नोएडा में आधी रात RLD नेता के घर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने शुरू की तफ्तीश
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 06:47 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 06:47 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। बताया जा रहा है कि देर रात नोएडा के थाना सेक्टर-20 इलाके के निठारी गांव में एक स्थानीय आरएलडी नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जिससे पूरे इलाके में हडकंप मच गया। इस घटना की जानकारी मिलते आनन फानन में पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुटी।
क्यों हुई फायरिंग?
जानकारी के मुताबिक आरएलडी नेता के घर फायरिंग पैसे के लेनदेन के विवाद के चलते हुई थी। इस मामले में पुलिस ने बताया कि सोमेंद्र अवाना और अमित अवाना सगे भाई हैं और इंटरनेटव केबल नेटवर्क का कारोबार करते हैं। उनका इंटरनेट केबल संजय अवाना के घर के पास से गया है, जिसका कनेक्शन संजय ने भी लिया हुआ था। सोमेंद्र के भाई अमित संजय अवाना के घर पर केबल ठीक करने और बकाया बिल के पैसे मांगने गए थे, जिसके चलते विवाद हो गया। इस विवाद के बाद संजय अवाना, अमित अवाना के घर पहुंचा और वहां हवाई फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि इस घटना से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस ने तुरंत इस घटना की कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय अवाना को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पैसे को लेकर हुआ था विवाद
एडीसीपी नोएडा ने बताया कि, दोनों भाईयों में पैसे को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद गुस्से से तिलमिलाया संजय अवाना, अमित अवाना के घर गया और वहां पर संजय ने कई राउंड हवाई फायरिंग किए। इस घटना में कोई हताहत या चोटिल नहीं है। थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा आरोपी संजय को हिरासत में लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक इस घटना में और किसी के शामिल होने की स्थिति में उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।