स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के डिजाइन में होगा बदलाव, डीपीआर बनाने की प्रक्रिया हुई शुरु
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Feb 2024 04:18 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Feb 2024 04:18 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर के सेक्टर-123 में प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की डिजाइन में बदलाव किया जएगा। इसके लिए नोएडा प्रधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। नोएडा के सेक्टर-123 में एक ही छत के नीचे खेलों के अलावा वाणिज्यिक सुविधाएं भी मिलेंगी। नोएडा में प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए 70 करोड़ की अनुमानित लागत से 26 एकड़ में खेल परियोजना विकसित की जाएगी।
Noida News
सीईओ ने दिए बजलाव के निर्देश
दरअसल कानपुर के आर्य नगर में पालिक स्टेडियम में बने द स्पोर्ट्स हब की तर्ज पर नोएडा में प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण की योजना है। लेकिन जो डिजाइन बनाया गया है उसमें किसी तरह की खूबी नहीं दिखी। यही वजह है कि नोएडा सीईओ ने इसमें बदलाव के लिए कहा है। नोएडा प्रधिकारण के सीईओ की ओर से कहा गया है कि इसे ऐसे बनाना चाहिए कि इसमें खेल सुविधाओं के अलावा कैंटीन समेत हॉल आदि हो।
अध्ययन के लिए कानपुर भेजी थी टीम
इस बाबत नोएडा प्राधिकरण ने एक टीम को कानपुर भेजा था। नोएडा प्रधिकरण की टीम ने वहां अध्ययन किया और वापस नोएडा आ गई। अब योजना में इसे शामिल करना है। प्रोजेक्ट की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके बाद टेंडर और फिर निर्माण शुरू होगा।
फुटबाल ग्राउंड से होगी शुरुआत
आपको बता दें कि नोएडा में प्रस्तावित इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सिंथेटिक ट्रैक, जेवलिन थ्रो का ग्राउंड, स्विमिंग पूल, फुटबाल ग्राउंड और दर्शकों को बैठने की जगह भी बनाई जाएगी। नोएडा प्राधिकरण के कंसल्टेंट ओरायन आर्किटेक्ट्स ने प्रॉजेक्ट का लेआउट डिजाइन तैयार किया है। इस स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स का निर्माण दो फेज में किया जाना है। इस स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स की शुरुआत फुटबाल ग्राउंड और पार्किंग से की जाएगी।