Noida News : प्लास्टिक दाने की 51 बोरी समेत चोर दबोचा
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
08 Feb 2024 09:32 PM
Noida News : नोएडा (चेतना मंच)। थाना फेस-2पुलिस ने चोरी के प्लास्टिक दानों की 51 बोरियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि एनएसईजेड बाउंड्री पुश्ता के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक के दानों से भरी बोरियों के साथ खड़ा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत छापा मारकर उक्त व्यक्ति को दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सद्दाम हुसैन उर्फ भूरे पुत्र गफ्फार निवासी रामपुर शाहपुर थाना चंदौस अलीगढ़ बताया। आरोपी हाल में नागला चरण दास गांव में किराए पर रह रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि इसके बाद से प्लास्टिक के दानों से भारी 51 कट्टे बरामद हुए। प्रत्येक कट्टे पर पॉलीप्रोपिल इंडियन ऑयल प्रोपेल लिखा हुआ था।
Noida News :
पूछताछ के दौरान सद्दाम ने बताया कि कोई व्यक्ति गाड़ी से इन कट्टों को उतारकर चला गया था। लालच के कारण उसने इनको अपने कब्जे में ले लिया था और वह इन्हें बेचने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
ग्रेटरनोएडा– नोएडाकीखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएचेतनामंचसेजुड़ेरहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।