
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शातिर चोर पुलिस से दस कदम आगे चल रहे हैं। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट द्वारा बरती जा रही सख्ती का कोई असर चोरों पर नहीं पड़ रहा है। 24 घंटों के दौरान चोरों ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कई वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की गश्त प्रक्रिया पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील ग्रीन्स-2 सोसायटी में रहने वाले तरुण धवन ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम की क्रिया डेवलपर कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। 15 सितंबर की रात को वह अपनी कार से घर लौट रहे थे। इको विलेज 3 सोसायटी के बाहर कमर्शियल एरिया में उन्होंने अपनी कार खड़ी कर दी और घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट में चले गए। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो उनकी कार का शीशा टूटा हुआ था। कार से चोरों ने लैपटॉप, चार्जर, मोबाइल चार्जर, घर की चाबियां, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड आदि चोरी कर लिया। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में वाहनों के शीशे तोड़कर सामान चोरी करने वाला विरोध सक्रिय है आए दिन यह गिरोह चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है।
Noida News : किराये पर रह रही बेटी को देखने पहुंची मां के उड़ गए होश
ग्रेटर नोएडा में आमका रोड से चोर ने कंक्रीट मिक्सर मशीन के महंगे पाटर्स चोरी कर लिए। मिक्सर मशीन के मालिक ने ड्राइवर पर शक जताते हुए थाना दादरी में मुकदमा दर्ज कराया है। राधे इंफ्राटेक कंपनी के प्रबंधक चिराग मित्तल ने बताया कि उनकी एक कंक्रीट मिक्सर मशीन किराए पर आमका रोड के एक वेयरहाउस में आई थी। मशीन को उनका ड्राइवर लव कुश लेकर आया था। 10 सितंबर की रात्रि को मशीन से महंगे पार्ट्स चोरी हो गए। चोरी की इस घटना के बाद उनका ड्राइवर अपने घर चला गया। 11 सितंबर को उन्हें चोरी की घटना का पता चला। उन्होंने जब ड्राइवर लव कुश से इस बारे में पूछा तो उसने किसी भी तरह की जानकारी होने से इंकार कर दिया। चिराग मित्तल ने अपने ड्राइवर पर पार्ट्स चोरी करने का शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के बूढ़ा गांव में टेंट हाउस के गोदाम में सेंध लगाकर चोरों ने सामान चोरी कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मुकेश कुमार गर्ग ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि उसका न्यू बालाजी टेंट हाउस के नाम से टेंट का काम है। उसने बूढ़ा गांव में सामान रखने के लिए गोदाम बना हुआ है। 14 सितंबर की रात चोरों ने ताला तोडक़र गोदाम में रखे पतीले के ढक्कन, पंखे, तार के बंडल, इनवर्टर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। अगले दिन जब वह गोदाम पर पहुंचे तो उन्हें ताला टूटा हुआ तथा समान गायब मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल जा रहा है। Noida News