Noida News : चोरों ने मोबाइल और लैपटॉप उड़ाए, चोरी की दो बाइक सहित तीन धराए
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 07:05 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 07:05 PM
Noida News : नोएडा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोरी की ताजा घटना में थाना फेज-3 के सेक्टर-70 में अज्ञात चोरों ने दो मोबाइल और दो लैपटॉप के साथ ही अन्य सामानों पर हाथ साफ कर लिया। दूसरी ओर पुलिस ने चोरी की दो बाइक के साथ तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार खुद की पीठ थपथपाने की कोशिश भी की है।
Noida News In Hindi
पहली घटना नोएडा के थाना फेज-3 के सेक्टर-70 की है, जहां चोरों ने एक मकान से दो मोबाइल और दो लैपटॉप के साथ ही अन्य सामानों पर हाथ साफ कर लिया।
इस मामले में सेक्टर-70 स्थित बाबा कॉलोनी में किराए पर रहने वाले पीड़ित ध्रुव गिरधर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ध्रुव ने शिकायत की है कि पिछले 20 अगस्त की सुबह किसी ने उसके घर से दो मोबाइल और दो लैपटॉप की चोरी कर ली। काफी खोजबीन के बाद भी चोरी गए मोबाइल और लैपटॉप का पता नहीं चल सका।
थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है।
चोरी की दो बाइक सहित तीन वाहन चोर चढ़े पुलिस के हत्थे
Noida News : दूसरी ओर थाना बीटा-2 पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की दो बाइक बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चल रहे थे।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस नट मढैया गोल चक्कर के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर बाइक पर सवार दो लोग वापस मुड़कर भागने लगे। संदेह के आधार पर पुलिस ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया।
पुलिस के मांगने पर दोनों बाइक के कागजात नहीं दिखा पाए। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने नाम सागर कुमार उर्फ विक्की व मनोज कुमार बताते हुए स्वीकार किया कि उक्त बाइक चोरी की है। उन्होंने यह बाइक 2 साल पहले मलकपुर गांव से चोरी की थी। चोरी की इस बाइक पर वह फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहे थे।
इनके अलावा पुलिस ने नट मढैया के पास से चोरी की एक बाइक के साथ कपिल नामक और अन्य वाहन चोर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने करीब 1 साल पहले यह बाइक हापुड़ से चोरी की थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।
Noida News : नोएडा के भाजपा नेता पहुंचे बाबा बागेश्वर धाम, परिवार समेत प्राप्त किया आशीर्वाददेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।