चोरों ने मेट्रो स्टेशन को भी नहीं छोड़ा, फोन चुराकर हुए फुर्र
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:00 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:00 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर से एक और चोरी का मामला सामने आया है। अभी तक शातिर चोर नोएडा की सड़कों पर ही चोरी के वारदात को अंजाम दे रहे थे लेकिन अब चोरों ने मेट्रो स्टेशन में भी हाथ मारना शुरू कर दिया है। नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर शातिर चोर ने एक व्यक्ति का मोबाइल फोन चुरा लिया और मौके से चलता बना। जिसके बाद पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
लोगों की नजरों से बच बचाकर जेब में मारा हाथ
ग्रेटर नोएडा निवासी साजिद अली कादरी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह 2 जुलाई को बॉटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान किसी व्यक्ति ने मौका पाकर उनकी जेब से मोबाइल फोन चोरी कर लिया। उन्होंने अपने मोबाइल फोन की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। फोन करने पर उनका नंबर स्विच ऑफ मिला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मेट्रो स्टेशन पर जेब कतरों का आंतक
बता दें कि मेट्रो स्टेशनों पर इन दिनों जेब कतरों का खासा आतंक है। आए दिन मेट्रो स्टेशनों पर मोबाइल चोरी होने की घटनाएं हो रही हैं। मेट्रो स्टेशनों पर सीआईएसएफ के जवानों की भी ड्यूटी रहती है लेकिन इसके बावजूद भी चोर घटनाओं को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं।