नोएडा में चोरों के हौसले बुलंद, कमरे का ताला तोड़कर की चोरी
Noida news
नोएडा
RP Raghuvanshi
19 Oct 2024 10:21 PM
Noida News : नोएडा (चेतना मंच)। दिन-प्रतिदिन चोरी और डकैती के मामले बढ़ते ही जा रहे है। अपराधी बैखोफ अपराधों को अंजाम दे रहे है। चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चोर बड़े ही शातिर है। ऐसे में नौकरीपेशा लोगों की परेशानियां बढ़ रही है।
जानें पूरा मामला
नोएडा में थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के चौड़ा गांव में किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति के कमरे का ताला तोडक़र चोरों ने लैपटॉप, टैब व अन्य सामान चोरी कर लिया। बता दें कि घटना के समय युवक अपनी ड्यूटी पर गया हुआ था। युवक मूल रूप से हरियाणा निवासी है। हरियाणा निवासी प्रवीण ने पास के थान में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि वह वर्तमान में चौड़ा गांव में में किराए पर रह रहा है। 16 अक्टूबर को वह कमरे को ताला लगाकर अपनी ड्यूटी पर चला गया। शाम के समय जब वह ड्यूटी से वापस घर लौटा कर आया तो उसे दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ मिला। उसने घर के भीतर जाकर देखा तो कमरे में रखा लैपटॉप, टैब, कलाई घड़ी, दो ट्रिमर व अन्य सामान गायब था। पीडि़त ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। Noida News
जांच में जुटी पुलिस
पीड़त के शिकायत पर थाना प्रभारी ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। Noida News