
Noida News (चेतना मंच)। सेक्टर 30 स्थित चाइल्ड पीजीआई के बेसमेंट से लाखों रुपये मूल्य की बैटरी चोरी होने के बाद अब पाइप चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। करीब एक माह से अधिक समय बीतने के बाद सीएमओ ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बेसमेंट से पाइप चोरी करने का मामला दर्ज कराया है।
सीएमओ डॉ. आकाश राज ने थाना सेक्टर 20 में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कुछ दिनों पूर्व दिनों अस्पताल के बेसमेंट में रखें पाइप चोरी हो गए थे। इसकी सूचना मिलने पर उन्होंने जब अस्पताल में लगे कैमरे की फुटेज खंगाली तो पता चला कि गत 13 जुलाई की शाम को एक वाहन में कुछ लोग पाइप लोड कर ले जा रहे हैं। इन पाइपों को बाहर भेजने के लिए संस्थान से कोई भी गेट पास जारी नहीं किया गया था। इसके बावजूद अज्ञात लोग बेसमेंट में रखे पाइपों को चोरी कर ले गए।
थाना प्रभारी ने बताया कि अस्पताल के सीएमओ की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उनके द्वारा दिए गए वाहन नंबर के आधार पर आरोपियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
आपको बता दें कि पिछले दिनों ही चाइल्ड पीजीआई की छत पर लगे सोलर पैनल की बैटरिया चोरी हो गई थी। यह बैटरी बेसमेंट के बैटरी रूम में लगी हुई थी। चोर अस्पताल के बेसमेंट से करीब 1000 बैटरी चोरी कर ले गए थे, लेकिन इस मामले का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं अब अस्पताल से पाइप चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है।
चर्चा है कि अस्पताल के बेसमेंट से बैटरी और पाइप चोरी होने में अस्पताल के ही कुछ कर्मियों की संलिप्तता है। पुलिस दोनों ही मामलों की सभी दृष्टिकोण से जांच पड़ताल कर रही है।
ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित हार्डवेयर के शोरूम में चोरों ने सेंध लगाकर नगदी व लाखों रुपये के समान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर 36 ग्रेटर नोएडा निवासी अनूप कसाना ने बताया कि उनका ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 3 में आरके एंटरप्राइजेज के नाम से शोरूम है। गत 20 अगस्त की रात्रि को वह शोरूम बंद कर अपने घर चले गए।
अगले दिन जब वह वापस लौटे तो उन्हें शोरूम के शटर पर लगा ताला टूटा हुआ और अंदर सामान अस्त व्यस्त मिला। जांच करने पर पता चला कि चोर शोरूम में रखे 37 हजार रूपये, नलके, टोटिया, गैस चिमनी व अन्य सामान को चोरी कर ले गए हैं। चोर शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरो के डीवीआर को भी अपने साथ ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शोरूम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज को खंगाल रही है। Noida News
ग्रेटर नोएडा - नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।