
Noida News : (चेतना मंच)। नोएडा के सेक्टर-121 स्थित गढ़ी चौखंडी गांव से चोरों ने एक कार के दो पहिए चोरी कर लिए चोर पहिये चोरी करने के बाद कार के नीचे ईंट लगाकर फरार हो गए।
नोएडा के गढ़ी चौखंडी निवासी राम मुनि यादव ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि उसने 31 अगस्त को अपने घर के नीचे कार खड़ी की थी। रात्रि में मौका पाकर चोरों ने कार के दो पहिए चोरी कर लिए। पहिये चोरी करने के बाद कार कर को ईंटों पर टिकाकर चले गए।
थाना प्रभारी के मुताबिक पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर-27 स्थित संभल की पार्किंग से चोरों ने दिल्ली निवासी मोहित कुमार की बाइक पर हाथ साफ कर दिया।
Greater Noida News : गाली देने से रोका, तो घर में घुसकर पीटा, चार पर मामला दर्ज
नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के बहलौलपुर गांव के एक पीजी में रहने वाले दो युवकों के तीन लैपटॉप, मोबाइल फोन व नगदी पर चोरों ने साफ कर दिया।पीडि़त ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
सेक्टर-62 की हैप्पीएस्ट माइंड टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत गोलू ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि उसने अपने साथी हिमांशु कुमार दास के साथ बहलोलपुर गांव के एक पीजी में रूम लिया हुआ है। चोरों ने उनके कमरे से तीन लैपटॉप और एक बैग चोरी कर लिया। बैग में 5000 की नगदी रखी हुई थी। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। Noida News