नोएडा में चोरों ने मोबाइल टॉवर से चुराए कीमती उपकरण
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:37 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में चोरों का आतंक जारी है। नोएडा के चोर इतने शातिर हो गए है कि वो फोन, सामान के साथ-साथ मोबाइल टावर को भी नहीं छोड़ रहे। चोर थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर-68 स्थित गढ़ी चौखंडी गांव में लगे मोबाइल टॉवर से आरआरयू व कीमती उपकरण लेकर फरार हो गए।
क्या है पूरा मामला? Noida News
मिली जानकारी के अनुसार नोएडा की एसजी एनकौन कंपनी के क्यूआरटी हेड सुशांत त्यागी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 2 जुलाई की रात्रि को चोरों ने गढ़ी चौखंडी गांव में लगे मोबाइल टॉवर से आरआरयू व अन्य कीमत उपकरण चोरी कर लिए। टॉवर से सिगनल स्ट्रैंथ कम होने पर चोरी की जानकारी मिली है। जांच पड़ताल के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना फेस-3 में शिकायत दर्ज करा दी गई है। Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।