
Noida News (चेतना मंच)। नोएडा के सेक्टर-142 स्थित मुख्य मार्केट में एक इलेक्ट्रिकल की दुकान से चोरों ने बिजली के तार के 92 बंडल चोरी कर लिए। दुकानदार ने पड़ोसी दुकानदार पर चोरी का शक जताते हुए थाना सेक्टर-142 में मुकदमा दर्ज कराया है।
सेक्टर-93 निवासी अशोक कुमार ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि उसके सेक्टर-142 स्थित मुखिया मार्केट में अशोक इलेक्ट्रिकल के नाम से दुकान है। उसकी दुकान से पॉलिकेब व कलिंगा कंपनी के 92 बंडल चोरी हो गए। पीड़ित का कहना है कि उसका कुछ दिनों पूर्व पड़ोस के दुर्गा हार्डवेयर के मालिक रिंकू शर्मा के साथ झगड़ा हुआ था। अशोक ने रिंकू शर्मा पर चोरी करने का संदेह जताते हुए थाना सेक्टर-142 मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर पुलिस ने एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। जबकि थाना बीटा-2 पुलिस ने तमंचे, कारतूस के साथ एक बदमाश को बंदी बनाया है। थाना सूरजपुर प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर मुबारकपुर टैक्सी स्टैंड के पास से बृजेश कुमार उर्फ विश्वास पुत्र राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से चोरी का मोबाइल फोन बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि गलत 9 अप्रैल को एक व्यक्ति ने अपना मोबाइल फोन चोरी किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी आरोपी के पास से उक्त व्यक्ति का मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
इसके अलावा थाना बीटा-2 पुलिस ने चेकिंग के दौरान ढकिया बाबा वाले गोल चक्कर के पास से सुरेंद्र पुत्र सुखबीर को गिरफ्तार कियाी। तलाशी में इसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आपराधिक वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहा था। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है। Noida News