वारदात को ऐसे अंजाम देता था चोरों का गिरोह, पुलिस के उड़े होश
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:16 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:16 AM
Noida News : नोएडा से हर दिन चोरी की घटनाएं सामने आती जा रही है। लगातार हो रही चोरी की घटना ने लोगों को परेशान कर रखा है। हाल ही में नोएडा से चोरी का एक और मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दरवाजा खोलकर सोने वाले लोगों के घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को थाना सेक्टर-126 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के 44 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप अन्य दस्तावेज व वारदात में प्रयुक्त टेंपो बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी चोरी के समान को पश्चिम बंगाल में बेचते थे।
पुलिस से बचकर भाग रहे थे बदमाश
नोएडा के डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि, थाना सेक्टर-126 प्रभारी भूपेंद्र सिंह उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर पुश्ता रोड पर चेकिंग के दौरान एक टेंपो को जांच के लिए रोका पुलिस को देखकर टेंपो में सवार तीन लोगों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। टेंपो की तलाशी लेने पर उसमें से 44 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, आधार कार्ड, पैन कार्ड, क्रेडिट कार्ड आदि बरामद हुए। पूछचाछ के दौरान आरोपियों की पहचान तपन, सपन निवासी पश्चिम बंगाल व सिद्ध गोपाल निवासी हमीरपुर के रूप में हुई है। आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कुबूल करते हुए कहा कि, उक्त सामान चोरी का है।
वारदात को अंजाम देने निकले थे चोर Noida News
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि, वह रात्रि व तड़के चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए निकलते थे। पुलिस से बचने के लिए वह टेंपो में सवार होकर गांव व सेक्टरों में जाते थे। इस दौरान उन्हें जिस भी मकान का दरवाजा खुला दिखता था वह उसमें घुस जाते थे और मोबाइल, लैपटॉप व अन्य सामान को चोरी कर चंपत हो जाते थे। आगे आरोपियों ने बताया कि, चोरी के सामान को पश्चिम बंगाल में बेचते हैं। हाल ही में उन्होंने थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के बख्तावरपुर गांव में मोबाइल चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया था। डीसीपी के मुताबिक पुलिस की सक्रियता बढऩे पर आरोपी पश्चिम बंगाल चले जाते थे कुछ समय वाहन गुजरने के बाद वह फिर नोएडा दिल्ली में आकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देते थे। जांच में आरोपियों के खिलाफ दिल्ली में भी मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है।