Noida News : पांच साल से फरार इनामी बदमाश ऐसे आया पुलिस पकड़ में
Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:03 AM
Noida News: (चेतना मंच)। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में पिछले 5 साल से वांछित चल रहे एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी पर 25 हजार रूपए का इनाम भी घोषित था।
Noida News
थाना प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर एनएच-24 से चोरी के आरोप में वांछित चल रहे इमरान को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी 25 हजार रुपये का इनामी
आरोपी पर 25 हजार रूपये का इनाम भी घोषित था। उन्होंने बताया कि पकडे गये इमरान के अन्य साथियों को थाना फेज-3 पुलिस ने वर्ष-2018 में वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। इमरान व उसके साथी चोरी के वाहनों के इंजन व चेसिस नंबर को घिसकर डाई से नया नंबर डाल देते थे। इसके बाद यह चोरी के वाहनों के फर्जी कागजात तैयार कर उसे बेच देते थे। इस मामले में इमरान लगातार वांछित चल रहा था।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।