आखिर कैसे दबोचे गए जन सेवा केंद्र का शटर तोड़कर चोरी करने वाले
थाना फेस-2 पुलिस ने जन सेवा केंद्र का शटर तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार किया है।
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 05:13 AM
Noida News नोएडा (चेतना मंच)। थाना फेस-2 पुलिस ने जन सेवा केंद्र का शटर तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बिना नंबर की इको गाड़ी, चोरी की बाइक, मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप व चाकू बरामद हुए हैं।
मुखबिर की सूचना पर तलाशी में पकड़े गए
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस रात्रि गश्त पर थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन चोर चोरी की घटना को अंजाम देने की इरादे से क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने हिंडन नदी के पुल के पास चेकिंग शुरू कर दी। मुखबिर की सूचना पर एक गाड़ी बाइक को जांच के लिए रुकवाया गया। कार व बाइक सवारी की तलाशी ली गई तो उनके पास से एक-एक चाकू तीन लैपटॉप मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरोपियों ने अपने नाम शमशाद और छोटू अरुण तथा विकास कश्यप बताया। आरोपियों ने बताया कि बरामद बाइक उन्होंने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व नवजीवन अस्पताल कुलेसरा के पास से चोरी की थी। इसके अलावा उन्होंने करीब एक माह पहले पुस्ता रोड कुलेसरा पर स्थित जन सेवा केंद्र का शटर तोड़कर तीन लैपटॉप चोरी किए थे। तीनों आरोपियों ने करीब दो माह पूर्व छोटी मिलक गांव में एक जन सेवा केंद्र का शटर तोड़कर मोबाइल वह 4.30 लाख रुपये चोरी किए थे।
Noida News
दिन में करते थे रेकी और रात में चोरी
थाना प्रभारी के मुताबिक पकड़े गए आरोपी दिन में घूम कर दुकानों को चिन्हित करते थे और रात्रि के समय शटर तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। दुकानों में चोरी करने के दौरान पकड़े जाने का भय कम होता था और माल भी अधिक मिलता था। इस कारण वह अधिकतर दुकानों को ही निशाना बनाते थे। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चोरी के पैसों से ही इको गाड़ी खरीदी थी। इस गाड़ी को भी आपराधिक वारदातों में प्रयोग करते थे।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।