
Noida News : अलग अलग नहीं बल्कि एक ही मामले में दूसरी बार जेल जाने का यह अनोखा मामला है। असल में हुआ यह कि लोन दिलाने के नाम पर सैकड़ों लोगों को ठगने वाले अपने तिकड़मी बुद्धि से जेल से बाहर आ गए थे। इन ठगों को जेल से बाहर देखकर नोएडा पुलिस का माथा ठनका। नोएडा कमिश्नरी पुलिस के थाना सेक्टर 63 की पुलिस ने दोनों को उसी मामले में फिर से गिरफ्तार जेल भेज दिया है।
नोएडा कमिश्नरी के अंतर्गत स्थित सेक्टर 63 थाने की पुलिस ने दो शातिर ठगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। इस संबंध में सेक्टर 63 थाने के एसएचओ अमित कुमार मान ने चेतना मंच को बताया कि पुलिस ने सेक्टर 62 गोल चक्कर ऑटो स्टैंड के पास से शिवम पुत्र इंद्रदेव उर्फ नरदेव सिंह तथा अरुण पुत्र दयाराम सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे थे।
Read More - Noida News : नोएडा के समाजवादियों ने बाढ़ पीड़ितों के जख्म पर मरहमउन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाइनीज ऐप के माध्यम से लोगों का डाटा इकट्ठा किया। इसके बाद आरोपियों ने लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी की घटनाओ को अंजाम दिया।
पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, षड़यंत्र रचने, आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने उस मामले में अपनी जमानत करा ली थी। इस दौरान पुलिस ने इस गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी जिसमें यह वांछित चल रहे थे। Noida News