चोरी करने की दर्जनों वारदातों को अंजाम देने वाले शिकंजे में
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 01:44 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 01:44 PM
Noida News नोएडा (चेतना मंच)। घरों में घुसकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन चोरों को थाना सेक्टर-20 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के दो लैपटॉप, मोबाइल फोन व नगदी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों ने घरों में घुसकर चोरी करने की दर्जनों वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।
चोरी के समान को बेचने की फिराक में थे
थाना प्रभारी धर्मप्रकाश शुक्ल ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिली के घरों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर चोरी के समान को बेचने की फिराक में सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज के पास खड़े हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारकर संजू उर्फ गंजू पुत्र स्वर्गीय रविंद्र निवासी ग्राम बिरोंडी नवादा, साहिल खान पुत्र बाबू निवासी होशियारपुर व अल्ताफ पुत्र शाहिद निवासी ग्राम निठारी को पकड़ा।
खुले दरवाजे वाले घरों को बनाते थे निशाना
तलाशी में उनके पास से चार मोबाइल फोन, दो लैपटॉप व 3000 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि वह ऐसे घरों को चिन्हित करते थे जिनका दरवाजा खुला रहता था इसके बाद वह मौका पाकर घर में घुसकर लैपटॉप, मोबाइल व नगदी को चोरी कर लेते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों ने निठारी सेक्टर-20 अट्टा सहित कई स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों ने करीब 20 दिन पहले निठारी में एक मकान का दरवाजा खुला देखकर उसमें चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। लैपटॉप मोबाइल पैसे चोरी करने के बाद वह मकान के नीचे खड़ी मोटरसाइकिल को भी चोरी कर ले गए थे और इसे दिल्ली के रहने वाले संजय को बेच दिया करते थे।
Noida News in hindi
मोबाइल लूटने वाले दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया
नोएडा के थाना सेक्टर-39 पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है इनके पास से तमंचा, चाकू, लूटे गए तीन मोबाइल फोन व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। पकड़े गए लुटेरे बाइक पर सवार होकर राह चलते लोगों से मोबाइल फोन लूट की वारदातों को अंजाम देते थे।
पुलिस ने पीछा कर दबोचा
थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम सेक्टर-37 चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि बाइक सवार दो लुटेरे किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे हैं। मुखबिर के इशारे पर पुलिस टीम ने स्प्लेंडर बाइक पर आ रहे दो युवकों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार भाग निकले जिन्हें पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया।
पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम आयुष भड़ाना पुत्र ईश्वर सिंह निवासी ग्राम गिझोड व पंकज पांडे पुत्र पारस पांडे निवासी ग्राम चांदनी चौक जनपद आजमगढ़ बताया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पैदल जा रहे लोगों को सुनसान जगह पर रोककर तमंचे में चाकू दिखाकर मोबाइल फोन व नगदी लूट लेते थे। आरोपियों ने लूट की कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के पास से बरामद बाइक पंकज पांडे के नाम पंजीकृत है। दोनों आरोपी इसी बाइक पर अपराधी घटनाओं को अंजाम देते थे।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।