
Noida News : जिम में घंटों कसरत करके फूड सप्लीमेंट खाकर अपनी बॉडी बनाने वालों के लिए यह खबर खास है। नोएडा में एक ऐसा गिरोह पकड़ा गया है जो बाजार में बड़े पैमाने पर नकली फूड सप्लीमेंट सप्लाई कर रहा था। इस गिरोह ने कुछ जिम संचालकों से भी सांठगांठ कर उन्हें भी नकली सप्लीमेंट खपाने का जरिया बना रखा था। थाना सेक्टर 63 पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह का पर्दाफाश कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रॉ मैटेरियल लाकर उसे नामी ग्रामीण कंपनियों के स्टीकर लगे डिब्बों में भरकर बेचते थे।
एडीसीपी डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि थाना सेक्टर 63 प्रभारी अमित कुमार मान को सूचना मिली कि सेक्टर 63 सी ब्लॉक में बड़े पैमाने पर नकली फूड सप्लीमेंट तैयार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर उन्होंने पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर छापा मारा छापेमारी के दौरान यहां तीन लोग नकली फूड सप्लीमेंट तैयार करते हुए मिले। पुलिस ने यहां से अजीत, अजय और रोशन को दबोच लिया।
पुलिस ने मौके से फूड सप्लीमेंट का रॉ मटेरियल तथा तैयार किए गए फूड सप्लीमेंट के डिब्बे व अन्य सामान बरामद किया है। एडीसीपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी फूड सप्लीमेंट, रेपर, खाली डिब्बे, पैकिंग मशीन व प्रिंटिंग मशीन बरामद। (समस्त सामान जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 95 लाख से 1 करोड़ रूपये है)। बरामद हुई है। आरोपी कार्टलवे कंपनी के स्टीकर लगे डिब्बों में फूड सप्लीमेंट को भरकर बेचते थे।
Read Also - Delhi closed for four days : किले में तब्दील हुई दिल्ली, जानें चार दिन तक क्या क्या रहेगा बंदपूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह नोएडा दिल्ली के अलावा हरियाणा में भी इस नकली फूड सप्लीमेंट की सप्लाई करते थे। इसके अलावा जगह-जगह खुले जिम संचालकों को बेहतर कमीशन का लालच देकर उन्हें अपने फूड सप्लीमेंट की बिक्री के लिए प्रेरित करते थे।
आपको बता दें कि आज के युवा बॉडी बनाने के लिए जिम में ट्रेनर की देखरेख में सप्लीमेंट ले रहे हैं। जल्द बॉडी बनाने की चाहत में युवा इन सप्लीमेंटों का अंधाधुंध प्रयोग करते हैं। मानक पर खड़े नहीं उतरने के कारण यह फूड सप्लीमेंट फायदा करने के बजाय कई बार इनका सेवन करने वाले लोगों के लिए जानलेवा साबित हो जाते हैं पूर्व में कई बार जिम में वर्कआउट के दौरान युवाओं की मौत के मामले प्रकाश में आ चुके हैं। Noida News