बन्दना धीमान के मधुर भजनों पर झूमे बाबा के हजारों श्रद्धालु
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 09:29 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 09:29 PM
Noida News : सेक्टर 71 में आज बाबा बालकनाथ के भजनों पर हजारों श्रद्धालु झूमे। हिमाचली भजन गायकों द्वारा गाए भजनों से पंडाल में उपस्थित सभी भक्त मंत्रमुग्ध हो पूरी तरह से भक्ति रस में डूब गए। गायकों के मधुर कंठ से निकले भजनों से ऐसा लग रहा था जैसे वहां खुद बाबा जी पधार कर उपस्थित हर भक्त पर अपनी कृपया दृष्टि डाल रहे हों। पंडाल का कोना-कोना बाबा के रंग में रंगा नजर आ रहा था। हिमाचल की विख्यात गायिका बन्दना धीमान एण्ड पार्टी द्वारा गाए बाबा के भजनों ने श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस पावन अनुभूति को हर कोई अपने अंदर समाते नजर आया और श्रद्धा में आकण्ठ डूबा हुआ नजर आया।
बन्दना धीमान के भजनों पर लोग मंत्रमुग्ध
इस अविस्मरणीय कार्यक्रम का आयोजन शिव शक्ति सिद्ध श्री बाबा बालकनाथ वेलफेयर सोसाइटी ने सेक्टर 71 स्थित मंदिर के 16वें स्थापना दिवस पर किया था। दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन आज मंदिर प्रांगण श्रद्धालुओं से भरा हुआ था। दूर-दूर से आए श्रद्धालु बाबा की अलौकिक छवि को अपने मन और आँखों में समा कर अपने-अपने घरों को रवाना हुए। सोसाइटी के मुख्य संरक्षक आरके शर्मा ने बताया कि सुबह 9 से 11 बजे तक हवन और झंडा रोहण के बाद बाबा जी को चांदी का छत्र चढ़ाया गया । इसके बाद 11 से दोपहर 3 बजे तक बन्दना धीमान एण्ड पार्टी के कलाकारों द्वारा बाबा बालकनाथ के भजनों ने और उसके बाद हिमाचली रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समस्त भक्तों का मन मोह लिया। Noida News
सांसद महेश शर्मा ने पुस्तक का विमोचन किया
शिव शक्ति सिद्ध श्री बाबा बालकनाथ वेलफेयर सोसाइटी ने सेक्टर 71 स्थित मंदिर के 16वें स्थापना दिवस पर नोएडा के सांसद डॉ महेश शर्मा भी उपस्थित थे। डॉ महेश शर्मा ने स्थापना दिवस पर 2025 मेहरां बाबे दियां पुस्तक और बाबा जी का कलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने भी श्रद्धालुओं के साथ बाबा के गीतों का आनंंद लिया। डॉ महेश शर्मा की उपस्थिति ने मौजूद लोगों के आनंद को और बढ़ा दिया जब उनके बाबा के कार्यक्रम में उनका सांसद भी सहभागी बना और बाबा के नाम की पुस्तक का विमोचन भी किया। Noida News
हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के इस भंडारे को ग्रहण किया
शर्मा ने बताया कि इसके बाद बाबा के भंडारे के लिए हिमाचली धाम हिमाचल से आए रसोईयों द्वारा बनाई गई। हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के इस भंडारे को ग्रहण किया। शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के सफल संचालन में हिमाचल की युवा मंडली का काफी सहयोग रहा। इस पावन मौके पर सोसाइटी के प्रधान रमेश कंठवाल, महासचिव डीएस कटोच, कुलदीप भूरिया, संसार भूरिया, बाईपी शर्मा, विक्रम राणा, अनुराग शर्मा, नरेश अवस्थी, मुनीश शर्मा, बीकेंं शर्मा और अंकित भी मौजूद थे।
शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत
शिव शक्ति सिद्ध श्री बाबा बालकनाथ वेलफेयर सोसाइटी ने सेक्टर 71 स्थित मंदिर के 16वें स्थापना दिवस पर शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा में लोग गाजे बजाते शामिल हुए। यह शोभायात्रा सेक्टर 71 के पेट्रोल पंप से शुरू होकर कई स्थानों से होती हुई मंदिर पर आकर समाप्त हुई। दूसरे दिन यानी आज दोपहर में भव्य भंडारे का आयोजन करके भोजन के रूप में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया।सोसाइटी के मुख्य संरक्षक आर के शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से सुबह 10 बजे बड़ी धूमधाम से रवाना हुई। यात्रा सेक्टर 71 के पेट्रोल पंप से ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल, शिव शक्ति अपार्टमेंट, जागृति अपार्टमेंट और मेट्रो अपार्टमेंट से होती हुई वापस मंदिर पहुंची। शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान महिला श्रद्धालुओं ने बाबा के भजनों पर जमकर नृत्य किया।